{"_id":"64555afe8e215f60e708e627","slug":"youth-returning-from-wedding-ceremony-dies-in-accident-aligarh-news-c-2-1-109720-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 06 May 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 06 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
मृतक पिंटू उर्फ संजय का फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव नगरिया जाहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दादों राजमऊ रोड निवासी पिंटू उर्फ संजय (30) पुत्र सोहनलाल बृहस्पतिवार शाम बाइक से थाना पालीमुकीमपुर के गांव नगला बटोल में अपनी भांजी के यहां शादी समारोह में गया था। वहां से देर रात लौटते समय दादों के गांव नगरिया जाहर पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे मं पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू दादों में मोमोज की ढकेल लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसने अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे व एक बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है। शुक्रवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।