फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth out for a morning walk struck by unidentified vehicle; dies

Aligarh News: मार्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

Sun, 04 Oct 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Youth out for a morning walk struck by unidentified vehicle; dies
गोरई। मार्निंग वॉक पर निकले युवक को बेसवां-गोरई मार्ग पर विश्वामित्र शीतगृह के सामने अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मार्निंग वॉक पर निकले अन्य लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद परिवार को खबर लगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किला बेसवां के मोहल्ला कुशवाह निवासी रामवीर कुशवाह (22) पुत्र बनवारी लाल रोजाना की तरह शनिवार की सुबह करीब चार बजे मार्निंग वॉक और कसरत आदि करने के लिए घर से निकला था। विश्वामित्र शीतगृह के सामने अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में रामवीर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

खबर पाकर परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतगृह में मजदूरी करता था युवक
रामवीर बेसवां के एक शीतगृह में मजदूरी कर परिवार में आर्थिक मदद करते थे। तीन भाई, दो बहनों में वह दूसरे नंबर पर थे। अचानक हादसे में हुई उनकी मौत से माता-पिता और बहन-भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed