{"_id":"69c219930538ba407205a499","slug":"youth-injured-in-firing-outside-hotel-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देर रात होटल के बाहर फायरिंग में युवक घायल, पैर में लगी गोली, पुलिस बता रही हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देर रात होटल के बाहर फायरिंग में युवक घायल, पैर में लगी गोली, पुलिस बता रही हादसा
Tue, 24 Mar 2026 10:27 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:27 AM IST
सार
मामले में पुलिस का अलग ही पक्ष सामने आया है। सीओ के अनुसार, युवक तमंचा देख रहा था, तभी अचानक उसके हाथ से गोली चल गई, जो उसके पैर में लग गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर किसी तरह के विवाद या झगड़े की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
देर रात गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दोदपुर इलाके में 23 मार्च देर रात एक युवक को गोली लगने से खलबली मच गई। युवक होटल से खाना लेने गया था, तभी अचानक चली गोली उसके पैर में जा लगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस इलाके के हाथीडूबा निवासी अरमान अपने दोस्त अरबाज के साथ देर रात दोदपुर स्थित एक होटल पर खाना लेने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी दौरान वहां दो पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसकी चपेट में आकर अरमान घायल हो गया। घटना के बाद उसका दोस्त अरबाज उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, लेकिन हड़ताल के चलते वहां इलाज नहीं मिल सका। इसके बाद घायल को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
वहीं, मामले में पुलिस का अलग ही पक्ष सामने आया है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह के अनुसार, युवक तमंचा देख रहा था, तभी अचानक उसके हाथ से गोली चल गई, जो उसके पैर में लग गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर किसी तरह के विवाद या झगड़े की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सच्चाई पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन