{"_id":"65aada858ade72701f0cafc4","slug":"youth-injured-by-beating-dies-in-hospital-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-377-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत, एक आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत, एक आरोपी भेजा जेल
Sat, 20 Jan 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:54 AM IST
सार
कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था जहां 19 जनवरी की सुबह निधन हो गया। पिटाई के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने 18 जनवरी की रात 12 बजे गांव की पुलिया से ही पकड़ा और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक मोनू यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव लभेड़ा नगला निवासी 19 वर्षीय मोनू यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश का अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले दिनों कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटकर घायल किया था।
विज्ञापन
16 जनवरी को गांव के ही राजेंद्र, राजवीर पुत्रगण सरदार सिंह, योगेंद्र, अवधेश पुत्रगण राजेंद्र सिंह, रविंद्र, पुष्पेंद्र पुत्रगण राजवीर सिंह लाठी डंडों से मोनू यादव को बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने उसे छर्रा सीएचसी भेजा था जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था। अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में मोनू यादव इलाज चल रहा था जहां 19 जनवरी की सुबह निधन हो गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
वहीं पिटाई के मामले में एक आरोपी अवधेश को पुलिस ने 18 जनवरी की रात 12 बजे गांव की पुलिया से ही पकड़ा था, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन