फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth gets 20 years imprisonment for raping a teenager

Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म में युवक को 20 साल कारावास

Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Youth gets 20 years imprisonment for raping a teenager
थाना अतरौली क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अभिषेक कुमार की अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन




अतरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि वह पूर्व में उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर में परिवार को साथ लेकर मजदूरी करता था। वहां हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मेंडू निवासी कृष्णा भी अपने पिता के साथ मजदूरी करता था। वह उनकी नाबालिग बेटी पर गंदी नीयत रखता था। तीन वर्ष बाद वह परिवार के साथ अपने गांव आ गया।
विज्ञापन




16 मार्च 2021 को उसकी पत्नी खेत पर कार्य करने गई थी। बेटी घर पर अकेली थी। तभी कृष्णा आया और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ माह बाद पुलिस ने किशोरी को तलाश कर आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर कृष्णा को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed