{"_id":"68fdf44ce74a728ef301831b","slug":"youth-from-madhya-pradesh-duped-in-the-name-of-aligarh-dig-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: अलीगढ़ डीआईजी के नाम से मध्यप्रदेश के युवक को ठगा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: अलीगढ़ डीआईजी के नाम से मध्यप्रदेश के युवक को ठगा, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
Sun, 26 Oct 2025 03:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
खुद को डीआईजी प्रभाकर चौधरी बताकर ठगी ने कहा कि तुम अपने मोबाइल में गलत चीजें देखते हो। इसकी बहुत शिकायतें आ रही हैं। अगर मामला निपटाना चाहते हो तो खाते में पैसे डालने होंगे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी के नाम से फर्जी यूपीआईडी बनाकर मध्यप्रदेश के युवक से 8,540 रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में डीआईजी के पीआरओ इंस्पेक्टर संजीव त्यागी ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुकदमे के अनुसार 24 अक्तूबर को डीआईजी पीआरओ को मध्यप्रदेश के सतना के रामपुर बाझलान क्षेत्र के युवक ने फोन किया। उस युवक ने बताया कि सुबह पौने 10 बजे उनके पास एक नंबर से काल आई। उसने खुद को डीआईजी प्रभाकर चौधरी बताकर यह कहा कि तुम अपने मोबाइल में गलत चीजें देखते हो। इसकी बहुत शिकायतें आ रही हैं। अगर मामला निपटाना चाहते हो तो खाते में पैसे डालने होंगे। इसके बाद डीआईजी के नाम से बनी यूपीआईडी पर दो बार में रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी डीआईजी के नाम से इसी तरह ठगी हुई थी। एसएचओ साइबर थाना सुरेंद्र कुमार के अनुसार मामले में आरोपी के विषय में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन