{"_id":"65b17d75ab91a4f7970b08a4","slug":"youth-dies-second-wife-accuses-him-of-murder-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-386-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक की मौत, दूसरी पत्नी ने हत्या करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक की मौत, दूसरी पत्नी ने हत्या करने का लगाया आरोप
Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
सार
युवक ने दो शादियां कीं। दोनों से संतान हुईं। युवक की मौत हो गई। दूसरी पत्नी ने अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमार्टम् कराने को कहा। उसने ससुरालियों पर पति की हत्या करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
मृतक दिनेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव सिंधौली खुर्द निवासी 36 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह की 24 जनवरी की सुबह सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए, तभी कासगंज से पहुंची मृतक की दूसरी पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार की शादी 14 वर्ष पूर्व रीना यादव के साथ हुई थी। रीना यादव से दो लड़के हैं, जो गांव में अपनी मां और दादा के साथ रह रहे हैं। वहीं 10 वर्ष पहले थाना कासगंज क्षेत्र के गांव नरौली निवासी स्नेहलता से दिनेश कुमार ने दूसरी शादी कर ली थी। स्नेहलता से भी दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ कासगंज में रहते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि दिनेश कुमार आठ माह से बीमार थे और गांव में ही 24 जनवरी को उनका निधन हो गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक के अनुसार कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन