फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies after falling into a well

Aligarh News: युवक की बंबे में गिरने से मौत

Fri, 19 Sep 2025 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into a well
सोफा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी में एक युवक बाइक सहित बंबे में गिर गया। पुलिस ने युवक और बाइक को बाहर निकाला। युवक को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले कार्ड के आधार पर मिर्जापुर दनकौर कोर फोन किया, जहां से उसकी पहचान राजेंद्र प्रसाद (43) पुत्र रमेश चंद्र निवासी बरोठ थाना नौझील जिला मथुरा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि 18 सितंबर को राजेंद्र घर से मिर्जापुर दनकौर के पास एक रिश्तेदारी में गमी में गया था। शाम को लौटते वक्त अपनी बहन के घर रंजीत गढ़ी गया और लगभग 11:00 बजे रात वहां से अपने घर के लिए बाइक से निकला। परिजन घटना का कोई कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र ने अपने पीछे परिवार में पत्नी निर्मला, माता गायत्री देवी तीन बेटी और दो बेटों को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed