फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brick kiln worker commits suicide

Aligarh: ईंट भट्ठा मजदूर ने की खुदकुशी, पुलिस ने श्मशान गृह से उठा कर शव पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 01:42 AM IST
सार

ईंट भट्ठा मजदूर गांव गया था। वहां से लौटने के बाद उसने छत में लगे कुंडे पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गृह ले जाया गया।

विज्ञापन
Brick kiln worker commits suicide
मृतक दुर्जन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना पिसावा क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द में 11 अप्रैल की रात ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसका शव लेकर श्मशान गृह पहुंचे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान गृह से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


दुर्जन कुमार (23) पुत्र रामदास अपने पिता के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 11 अप्रैल शाम वह गांव आ गया। रात को किस समय कमरे की छत में लगे कुंडे में फंदा डालकर झूल गया। सुबह जब पड़ोसियों को जानकारी हुई तो भट्ठे पर काम कर रहे मृतक के माता-पिता को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गृह ले जाया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने जानकारी दी तो पुलिस गांव पहुंच गई। श्मशान गृह से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव आया। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed