{"_id":"6a93ccdde67e4f776505fa99","slug":"youth-brutally-beaten-by-the-gangsters-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मोमोज खा रहे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मोमोज खा रहे युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू
Sun, 30 Aug 2026 11:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:55 AM IST
सार
मोमोज खान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। जिसका वीडियो सामने आया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक से जमकर मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना मडराक अंतर्गत नीम करौली मंदिर गेट के पास मोमोज लेकर खा रहे एक युवक के साथ दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित ने घायल अवस्था में पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक युवक के साथ कुछ अन्य युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है । इस संबंध में अवगत कराना है कि 28 अगस्त की शाम को नगला मंदिर थाना क्षेत्र मडराक में मोमोज खाने को लेकर हुए विवाद में युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की गई है। इसमें तहरीर प्राप्त हो गई है । सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति है।
विज्ञापन