{"_id":"56f6eaf24f1c1b5f2ff15164","slug":"young-woman-builder-inspector-at-the-police-station-and-threatened-conversion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरणः थाने में युवती को बिल्डर व दरोगा ने धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण प्रकरणः थाने में युवती को बिल्डर व दरोगा ने धमकाया
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
धमाऱ्र्मांतरण्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की युवती के धर्मांतरण प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया। अब थाने के दरोगा व एक बिल्डर युवती को धमकाने का आरोप लगा है। इस संबंध में हिंदूवादियों ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस में तहरीर देते हुए युवती की सुरक्षा की मांग की है।
सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर में अक्तूबर में युवती से निकाह कर सादाब नाम के युवक ने उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद शारीरिक शोषण करते हुए दोस्तों के सामने परोसने का भी प्रयास किया। पांच माह से उत्पीड़न झेल रही युवती शुक्रवार को किसी तरह महिला थाने पहुंच गई थी। जहां उसे सिविल लाइंस भेज दिया गया। इस खबर पर तमाम हिंदूवादी भी सक्रिय हो गए थे।
रात को युवती को तहरीर लेने के बाद महिला थाने भेज दिया गया था। अब आरोप है कि जैसे ही इस बात की भनक सादाब व उसके सहयोगी एक बिल्डर को लगी, तो उन्होंने फोन करके युवती व उसके भाई को धमकी देना शुरू कर दिया। साथ ही थाने के एक दरोगा के साथ यह लोग महिला थाने पहुंच गए। जहां उसे धमकाते हुए मसला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। यह कहा गया कि तलाक लेकर मामला खत्म कर दे वरना तुझे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अखिल भारत हिन्दू महासभा की डा. पूजा शकुन पांडेय ने सिविल लाइंस में दी तहरीर में कहा है कि युवती ने उनको मैसेज के माध्यम से धमकी वाली बात बताई। वहीं दीनदयाल में डाक्टरी के लिए गई युवती ने वहां मिलने पहुंची मेयर शकुंतला भारती व धर्म जागरण समिति के ब्रजेश कंटक को भी पूरा मामला बताया। जिसकी तहरीर दरोगा व बिल्डर के खिलाफ थाने में दे दी गई है।