{"_id":"61dc83ad3a84541cdf4f3156","slug":"young-people-are-getting-infected-children-are-less-aligarh-news-ali2828026163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सबसे अधिक युवा हो रहे संक्रमित...बच्चे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सबसे अधिक युवा हो रहे संक्रमित...बच्चे कम
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में टीका लगवाती किशोरी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल कुमार ओझा
जनपद में कोरोना वायरस से सबसे अधिक युवा संक्रमित हो रहे हैं, जबकि बच्चे सबसे कम। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोविड रोधी टीका लगने बाद खतरा और कम होने की उम्मीद है।
जनपद में एक जनवरी से 10 जनवरी 2022 (दोपहर) तक 575 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या 374 है। यह वही वर्ग है, जिसके कंधे पर घर-परिवार की जिम्मेदारी होती है। दूसरे स्थान पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं। इस आयु वर्ग के 131 लोग संक्रमित हुए हैं, इनमें हाई रिस्क आयु वर्ग (60 प्लस एवं बीमार) के लोग भी हैं। तीसरे स्थान पर जीरो से 17 वर्ष आयु वर्ग के हैं। तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी। इसका कारण यह था कि बच्चे कोविड रोधी टीका से दूर थे। तीन जनवरी 2022 से 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों को भी कोविड रोधी टीका लगना शुरू हो गया है। आठ दिन में इस आयु वर्ग के 74954 बच्चों को टीका लग चुका है।
राहत : बच्चे सबसे कम संक्रमित
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय कहते हैं कि तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन नए साल में सामने आए केसों के अध्ययन से पता चला है कि बच्चे सबसे कम संक्रमित हुए हैं। यह राहत की खबर है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जरूर टीका लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए यह बहुत जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए घर में रहें। मास्क एवं दूरी का ध्यान रखें। कोरोना को हल्के में नहीं लें।
विज्ञापन
पिछले सात दिन में संक्रमण की स्थिति
दिनांक 0 से 17 वर्ष 18 से 44 वर्ष 45 व उससे अधिक कुल
9 जनवरी 14 75 34 123
8 जनवरी 12 64 18 94
7 जनवरी 09 67 19 95
6 जनवरी 08 46 11 65
5 जनवरी 02 12 04 18
4 जनवरी 02 23 11 36
3 जनवरी 01 06 01 08
मंडल के अन्य जिलों की स्थिति
जनपद 0 से 17 18 से 45 45 प्लस कुल संक्रमित
हाथरस 24 88 26 138
एटा 04 45 13 62
कासगंज 04 19 13 36