फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man who slept after drinking alcohol was found dead in the morning

Aligarh News: रात में शराब पीकर सोया, सुबह मृत मिला युवक

Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
सार

शेरगढ़ गांव निवासी बंटी शराब पीने का आदी था। युवक रात गांव के निकट देसी शराब के ठेके से शराब खरीद कर पीने के बाद सोया था। अगली सुबह वह मृत मिला।

विज्ञापन
Young man who slept after drinking alcohol was found dead in the morning
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

तालानगरी पुलिस चौकी के गांव शेरगढ़ में 16 जून सुबह एक युवक मृत मिला। बताते हैं कि रात में वह शराब पीकर सोया था। परिवार वालों ने शराब के जहरीला होने की आशंका जताते हुए शराब ठेके पर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बताते हैं कि शेरगढ़ गांव निवासी 26 वर्षीय बंटी पुत्र विजेंद्र शराब पीने का आदी था। परिवार वालों के अनुसार 15 जून की रात गांव के निकट देसी शराब के ठेके से शराब खरीद कर पीने के बाद सोया था। रविवार की सुबह वह मृत मिला। इससे नाराज परिजन सहित ग्रामीणों ने शराब में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताते हुए ठेका हटाने की मांग की और हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बंटी छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह अपने पीछे दो मासूम बेटियों व पत्नी सहित माता-पिता को रोता छोड़ गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इफ्तखार अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed