फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man stole the soldier rifle as soon as he fell asleep

Aligarh: नींद आते ही युवक ने चुराई सिपाही की रायफल, लापरवाही में सिपाही-दरोगा निलंबित

Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
सार

सिपाही जिला जज कोर्ट वाली बिल्डिंग के बाहर बैठे-बैठे सो गया। इसी बीच उसकी रायफल व मोबाइल गायब हो गया। जब आंख खुली तो पता चला। विशाल ने इस घटना को अपने साथियों का मजाक समझते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी, सीओ आदि पहुंच गए।

विज्ञापन
young man stole the soldier rifle as soon as he fell asleep
रायफल चुराने वाला आसिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में दीवानी न्यायालय के गेट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही को बैठे-बैठे नींद आना भारी पड़ गया। वहां से गुजर रहा शातिर युवक सिपाही की रायफल व मोबाइल चोरी कर ले गया। खबर पर पुलिस हरकत में आई और खोजबीन शुरू की तो शौचालय के पास रायफल पड़ी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सिपाही व उसके पर्यवेक्षक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


 घटनाक्रम के अनुसार, सिपाही विशाल कुमार की पुलिस लाइन से दीवानी न्यायालय में रात्रि ड्यूटी थी। बृहस्पतिवार रात सिपाही जिला जज कोर्ट वाली बिल्डिंग के बाहर बैठे-बैठे सो गया। इसी बीच उसकी रायफल व मोबाइल गायब हो गया। जब आंख खुली तो पता चला। विशाल ने इस घटना को अपने साथियों का मजाक समझते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी, सीओ आदि पहुंच गए। सिपाही दीवानी परिसर में रायफल को खोज रहा था। चौकी प्रभारी दीवानी के बाहर तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


रायफल चुराने वाला भेजा जेल
तभी उन्हें एक संदिग्ध घूमता मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से मैगजीन मिल गई। वह नशे में था। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने दीवानी में शौचालय के पास से रायफल बरामद कराई। सिपाही का मोबाइल भी मिल गया। इस दौरान एसपी सिटी भी आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सिपाही विशाल व उसके पर्यवेक्षक दरोगा उदयवीर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठाई है। पकड़ा गया आसिफ निवासी नगला टोला क्वार्सी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं आरोपी युवक पर
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आसिफ चोरी आदि के मुकदमों में पहले भी जेल गया है। उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। जब उसे दीवानी के बाहर घूमते देखा गया तो चौकी प्रभारी ने देखते ही पहचान लिया और उस पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर संदेह सही साबित हुआ। उसकी जेब में मैगजीन रखी मिली। उसने मैगजीन को निकालकर रायफल शौचालय के पास रख दी थी।


घटना मध्य रात्रि की है। सिपाही की बैठे-बैठे नींद लग गई। तभी युवक उसकी रायफल लेकर चल दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर रायफल पास से ही बरामद की गई है। लापरवाही के आरोप में सिपाही और दरोगा को निलंबित किया गया है।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed