फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man shot in minor dispute

Aligarh News: मामूली कहासुनी में युवक को गोली मारी

Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in minor dispute
गोली लगने से घायल आशीष।  संवाद  - फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव अमृतपुर निवासी युवक को मामूली कहासुनी में इमलहारा के युवक ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया।फिलहाल उसका एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




आशीष कुमार के सोमवार देर शाम करीब 7 बजे गांव इमलहरा में उस वक्त गोली मारदी जब वह अपने एक दोस्त के पास गांव में किसी कार्य से मिलने गया था। आशीष सोमवार की शाम करीब 7 बजे अपने गांव अमृतपुर से इमलहारा अपने दोस्त पास गया था। वह दोस्त से बात करके वापस गांव आ रहा था, तभी गांव इमलहरा निवासी बृजमोहन से उसकी गांव में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन





बृजमोहन ने आशीष के ऊपर तमंचे से गोली चला दी। गोली आशीष के सीधे हाथ में कोहनी के पास जा लगी, वह बाल बाल बचा गया। घटना की सूचना आशीष ने अपने परिजनों को दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। चंडौस पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां से उसे एएमयू के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। मंगलवार को घटना को लेकर काफी संख्या में लोग चंडौस कोतवाली पहुंचे और घायल के भाई योगेश की तहरीर पर हमलावार बृजमोहन सहित दो अज्ञातों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट चंडौस कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की बात कही है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed