फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man shot and killed a teenage girl and then committed suicide in Hathras

UP: हाथरस में युवक ने किशोरी की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद की जान ली... लड़की की मां के सामने गईं दोनों जान

Wed, 04 Dec 2024 05:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Dec 2024 05:34 PM IST
सार

गोली की आवाज सुनकर किशोरी की मां घटनास्थल की ओर दौड़ी, तब तक लड़की को गोली लग चुकी थी। वहीं युवक ने भी उनके सामने खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
Young man shot and killed a teenage girl and then committed suicide in Hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में भोला नाम के युवक ने किशोरी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो मोबाइल बरामद किए हैं। यह घटना किशोरी के घर से 200 मीटर दूरी पर बने घेर में हुई है। 

विज्ञापन

भोला (19 वर्ष) के मां-बाप की मौत के बाद से करीब 12 साल से वह अपनी बहन आरती के यहां रह रहा था। भोला वैसे तो गांव पिपरामई का रहने वाला है। इलाके के रहने वाले 14 वर्षीय कक्षा 10 में पढ़ती थी। भोला कैप्टन प्यारेलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। किशोरी की मां ममता ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे पल्लवी घर से चारा डालने के लिए घेर पर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर वह घेर की ओर दौड़ी, तब तक लड़की को गोली लग चुकी थी। भोला ने उनके सामने खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही किशोरी की मां घर की ओर दौड़ पड़ी। मृतक जिला पंचायत सदस्य की नातिनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed