फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man left wife on railway station and ran away in aligarh

जिसे भगाकर तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब उसे ही रेलवे स्टेशन पर छोड़कर हुआ फुर्र

Sat, 09 Feb 2019 04:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Feb 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
young man left wife on railway station and ran away in aligarh
प्रेम के सप्ताह (वैलेंटाइन वीक) में जहां प्रेमी युगल एक होने की कसम खाते हैं, वहीं अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक युवक की दगाबाजी का मामला सामने आया। युवक ने तीन साल पहले पटना की एक युवती से प्रेम निकाह किया। 
विज्ञापन


अब युवक अपनी बेगम को रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़कर भाग गया। युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंच पति सहित ससुरालियों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। उसका आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अब ससुराल वालों के कहने पर ही शौहर ने उसे छोड़ा है।
विज्ञापन


बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली युवती ने बताया कि 3 साल पहले उसके फुफेरे भाई का निकाह हुआ था। निकाह समारोह में ही सिविल लाइन्स निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसके बाद से दोनों में बातचीत होने लगी और प्रेम परवान चढ़ा। मार्च 2016 में दोनों के परिवार वालों ने आपसी रजामंदी से निकाह करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 10 लाख रुपए दहेज में दिए गए। शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। मगर, उसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने। युवती के अनुसार वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है, उसका शौहर भी वहीं उसके साथ रहता है।

 3 मार्च को वह अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपनी ससुराल आई थी। यहां सास-ससुर सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले की शिकायत महिला थाने में की थी। महिला थाना पुलिस ने शौहर को वहां पर बुला लिया।

 शौहर ने पुलिस के सामने आगे से प्रताड़ित ना करने का वादा किया। इसके बाद दोनों दिल्ली जाने के लिए अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। आरोप है कि रात को उसकी आंख लग गई, इसी बीच पति उसके पर्स में रखे 9 हज़ार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया। 

ससुराल वालों से जब उसने शौहर के संबंध में बातचीत की तो उन्होंने फटकार कर भगा दिया। युवती की बात सुन एसएसपी उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, युवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र महामंत्री साधना सिंह व कार्यकर्ता मंजू राजपूत ने भी एसएसपी से महिला को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed