फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man killed his brother-in-law by stabbing him with a knife In Aligarh

UP: पेट से आंतें तक निकल आईं बाहर... जीजा ने साले को इसलिए चाकू से गोदा; विनीत के दोस्त को भी न बख्शा

Thu, 07 Aug 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में रिश्तों का कत्ल हुआ है। जीजा ने चाकू से गोदकर साले को मार डाला। अकराबाद के गांव नानऊ में यह वारदात हुई। बचाने के प्रयास में दोस्त भी घायल हो गया।

विज्ञापन
young man killed his brother-in-law by stabbing him with a knife In Aligarh
aligarh murder - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद में पांच हजार रुपये के विवाद में गांव नानऊ में मंगलवार की रात एक बजे जीजा ने साले विनीत (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में विनीत का दोस्त सीटू भी फरसे के प्रहार से घायल हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना हरदुआगंज के गांव नगला कोठी का विनीत कुमार मंगलवार रात गांव के दोस्त शीलेंद्र उर्फ सीटू के साथ बाइक से अपने जीजा मानवेंद्र उर्फ बंटू के घर अकराबाद के गांव नानऊ आया था। 
विज्ञापन


घायल शीलेंद्र ने बताया कि विनीत ने अपने जीजा से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। जरूरत पड़ने पर बहन खुशबू ने ही फोन कर रुपये वापस करने के लिए विनीत को अपने घर बुलाया था। विनीत ने रुपये जीजा मानवेंद्र को वापस किए तो दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। जीजा ने चाकू निकाल कर विनीत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटू ने मोबाइल से विनीत के परिजनों व अन्य रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल सीटू को सीएचसी में भर्ती करा दिया। विनीत को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू और हमले में प्रयुक्त फरसा मौके से नहीं मिला है। सीटू को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिजनों ने बताया कि मानवेंद्र इतना उत्तेजित हो गया था कि चाकू के वार से विनीत के पेट की आंतें तक बाहर निकल आई थीं। 

हत्या करने के बाद मानवेंद्र मौके से भाग निकला। पुलिस ने विनीत के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। शाम को शोकाकुल माहौल में उसका गांव नगला कोठी में अंतिम संस्कार कर दिया। 

आरोपी के भाई से हुई विनीत की बड़ी बहन की शादी
विनीत ने अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो बच्चों कनिष्का (5) और बेटे अनिरुद्ध (3) को बिलखते हुए छोड़ा है। परिजनों ने बताया कि विनीत की बड़ी बहन पूनम की शादी मानवेंद्र के सबसे बड़े भाई अनिल के साथ हुई है जबकि खुशबू की शादी मानवेंद्र के साथ हुई है। दोनों परिवारों के यहां खेती-बाड़ी का काम होता है, मृतक विनीत भी खेती करता था।

 

घटना रात करीब एक बजे की है। शराब के नशे में रुपयों के लेनदेन को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद हुआ। जीजा ने साले के ऊपर चाकू से प्रहार किए। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -गर्वित सिंह, सीओ बरला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed