{"_id":"697d8ff2aaec5b8186078d67","slug":"young-man-fell-from-a-break-dance-jhula-at-aligarh-exhibition-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश प्रशासन की खुली पोल: ब्रेक डांस झूले की रॉड खुलने से ऊंचाई से गिरा युवक, हालत गंभीर, सभी झूले बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश प्रशासन की खुली पोल: ब्रेक डांस झूले की रॉड खुलने से ऊंचाई से गिरा युवक, हालत गंभीर, सभी झूले बंद कराए
Sat, 31 Jan 2026 10:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:46 AM IST
सार
नुमाइश प्रशासन और झूला संचालकों द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। अलीगढ़ नुमाइश में झूले से एक युवक गिरकर घायल हो गया। नुमाइश के सभी झूलों का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
नुमाइश में झूलों को बंद कराती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नुमाइश में 30 जनवरी की रात हुल्लड़ बाजार में लगे ब्रेक डांस झूले की सुरक्षा रॉड (अवरोधक) अचानक खुल जाने से एक युवक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर, जिला प्रशासन ने सभी झूलों का संचालन बंद करा दिया है।
विज्ञापन
घटना 30 जनवरी रात करीब 10:30 बजे की है। मथुरा के डीग गेट, गोविंद नगर निवासी मुईन अलीगढ़ स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। वह अपने साले के साथ हुल्लड़ बाजार में ब्रेक डांस झूले का आनंद ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला अपनी पूरी रफ्तार में था, तभी अचानक सीट में लगा सुरक्षा अवरोधक (रॉड), जो बैठने वाले व्यक्ति को बाहर गिरने से रोकता है, हट गया।
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने के कारण मुईन सीधे नीचे जा गिरे। थाना बन्ना देवी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि झूले का सेफ्टी बैरियर हटने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाजार में दो लोगों के घायल होने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौके पर केवल एक ही घायल मिला जिसे तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इस हादसे ने नुमाइश प्रशासन और झूला संचालकों द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और झूला संचालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।