फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man drowned while bathing in the canal

Aligarh News: नहर में नहाते समय युवक डूबा, पानी की तेज धारा में बहा, तलाश जारी

Fri, 07 Jun 2024 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:25 PM IST
सार

नहर के किनारे मकान की दीवार बन रही है। युवक वहां मजदूरी करने लगा। दोपहर के समय युवक नहर में नहाने चला गया। तेज धार में पैर फिसलने से वह पानी की तेज धारा में बह गया। 
 

विज्ञापन
Young man drowned while bathing in the canal
युवक को नहर में तलाशते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

7 जून को गांव शादीपुर के पास से निकली मांट ब्रांच नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। देर शाम तक ग्रामीणों सहित गोताखोर उसकी तलाश में लगे रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाका निवासी रिंकू पुत्र धर्मवीर सिंह अपने ताऊ के लड़के लाखन के साथ गांव शादीपुर आया था। नहर के किनारे ही नाहर सिंह के मकान की दीवार बन रही है तो वह मजदूरी करने लगा। दोपहर के समय नहर में नहाने चला गया। तेज धार में पैर फिसलने से वह पानी की तेज धारा में बह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू
जैसे ही उसके ताऊ के लड़के सहित ग्रामीणों को खबर लगी तो सभी उसकी तलाश में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम गांव बालनपुर में जाल डालकर ग्रामीण उसकी तलाश में लगे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed