फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man dies due to electric shock in bathroom

बुझा घर का चिराग: पानी में पड़ी रॉड हटाने गए युवक को लगा करंट, बाथरूम में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Tue, 26 Mar 2024 08:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

होली खेलने के बाद युवक बाथरूम में नहाने गया था। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में बिजली की रॉड लगी थी और लोटा बाल्टी के अंदर पड़ा था। इस रॉड को निकालने के दौरान वह छू गई, जिससे करंट की चपेट में आकर वह बाथरूम में ही गिर पड़ा। जिससे युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man dies due to electric shock in bathroom
मृतक योगेश शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरई क्षेत्र के अंतर्गत 26 मार्च की दोपहर करीब दो बजे गांव तरा में होली के रंग में भंग पड़ गया। बाथरूम में पानी गर्म करने वाली रॉड के करंट से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग के निधन से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन

शोक में परिजन
विज्ञापन

तरा गांव निवासी किसान राजकुमार शर्मा के तीन पुत्रियां और एक पुत्र 20 वर्षीय योगेश शर्मा था। 26 मार्च को होली खेलने के बाद योगेश बाथरूम में नहाने गया था। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में बिजली की रॉड लगी थी और लोटा बाल्टी के अंदर पड़ा था। इस रॉड को निकालने के दौरान वह छू गई, जिससे करंट की चपेट में आकर वह बाथरूम में ही गिर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो छोटी बहन वहां पहुंची। भाई को बाथरूम में बेहोश देखकर उसकी चीख निकल गई। परिवार वाले तत्काल उसे वृंदावन के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश पढ़ाई के साथ ही नोएडा में जॉब करते थे। उनकी मौत से गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed