फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man died in Jammu Mail Express and an old man died at the station

Aligarh News: जम्मू मेल एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, स्टेशन पर अचेत मिला वृद्ध

Fri, 13 Jun 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 09:41 PM IST
सार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के हावड़ा एंड पैदल पुल के पास 13 जून को एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

विज्ञापन
young man died in Jammu Mail Express and an old man died at the station
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू मेल एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की 13 जून को संदिग्ध हालात में माैत हो गई। युवक के पास से मिले मोबाइल फोन नंबर के आधार पर उसकी पहचान जम्मू निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि प्रयागराज से जम्मू-कटरा जा रही गाड़ी संख्या 20433 जम्मू मेल एक्सप्रेस में एक यात्री के बेहोश होने की जानकारी मिली। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर युवक का रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स, 7500 रुपये और एक बैग मिला है। युवक जम्मू का रहने वाला बताया गया है। उसके मोबाइल फोन से उसके परिजनों से बातचीत हुई है। उनकी शनिवार दोपहर तक अलीगढ़ आने की संभावना है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर वृद्ध की माैत, शिनाख्त नहीं
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के हावड़ा एंड पैदल पुल के पास 13 जून को एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा मिला। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान न होने पर उसे शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि बुजुर्ग पिछले कई दिनों से स्टेशन पर मांगकर खाना खा रहा था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed