{"_id":"687b6494e9d9c05237054800","slug":"young-man-did-a-dirty-deed-with-the-teenager-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परिजन गए थे गोवर्धन, घर से खींचकर दुकान में ले जा कर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परिजन गए थे गोवर्धन, घर से खींचकर दुकान में ले जा कर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 19 Jul 2025 03:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:02 PM IST
सार
18 जुलाई रात करीब 11.30 बजे आरोपी सोनू घर में घुस आया और जबरन खींचकर पंकज की दुकान पर ले गया। वहां पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि सोनू और राहुल वहां खड़े रहे।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : Freepik
विस्तार
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 जुलाई की रात किशोरी को घर से खींचकर एक दुकान में दुष्कर्म करने की घटना हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
पीड़ित पिता के अनुसार वह 15 जुलाई को परिवार के अन्य लोगों के साथ दर्शन करने गए थे। घर पर उनकी दो नाबालिग बेटियां थीं। शनिवार तड़के पहर करीब चार बजे वापस लौटने पर 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि 18 जुलाई रात करीब 11.30 बजे आरोपी सोनू घर में घुस आया और जबरन खींचकर पंकज की दुकान पर ले गया। वहां पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि सोनू और राहुल वहां खड़े रहे।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव से फरार हैं। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन