फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man committed suicide by shooting himself with a pistol

Aligarh: बहन के घर जा रहा था पूरा परिवार, तभी युवक ने तमंचे से गोली मार कर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम

Sun, 01 Sep 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:56 PM IST
सार

दीपू के माता-पिता व पत्नी राखी वहां जाने की तैयारी कर रहे थे। वह करीब 11 बजे बाल कटवाकर वापस घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में जाने लगा। कमरे पर पहुंचने से पूर्व ही उसने ऊपरी सीढ़ी पर पहुंचकर तमंचे से अपनी छाती पर गोली मार ली।

विज्ञापन
young man committed suicide by shooting himself with a pistol
मृतक दीपू उर्फ दीपक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में खैर कोतवाली के गांव रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय दीपू ने 1 सितंबर को तमंचे से खुद को गोली मार कर ली। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। आननफानन परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। दीपू उर्फ दीपक पुत्र नाहर सिंह कार चालक था। 1 सितंबर को सुबह बाल कटवाने गया था। उसकी बहन गुंजन निवासी गांव मीरपुर के घर में कार्यक्रम था। इसलिए दीपू के माता-पिता व पत्नी राखी वहां जाने की तैयारी कर रहे थे। वह करीब 11 बजे बाल कटवाकर वापस घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में जाने लगा। कमरे पर पहुंचने से पूर्व ही उसने ऊपरी सीढ़ी पर पहुंचकर तमंचे से अपनी छाती पर गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। 
विज्ञापन

पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे देख पत्नी और मां के होश उड़ गए। सूचना पर निकट ही नलकूप से उसके पिता दौड़ कर पहुंचे। बेटे को सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने घर से तमंचा व खाली कारतूस बरामद किए हैं। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। सूचना  मिलते ही उसकी तीनों बहन गांव पहुंची। उनका रो रोकर बुरा हाल है।

दो माह पूर्व ही हुआ था प्रेम विवाह
दीपू का नगला मुन्नी लाल निवासी राखी से दो माह पूर्व ही विवाह हुआ था। दोनों एक ही समाज के थे, जिसके चलते अधिक विरोध नही हुआ था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। चर्चा है कि 1 सितंबर को दीपू जैसे ही बाल कटवाकर अपने घर लौटा तभी उसकी पत्नी से किसी बात पर बहस हो गई थी। जिसके चलते उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed