फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man committed suicide by hanging himself in his room

Aligarh News: पत्नी गई दवा लेने, पति ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 02 Mar 2024 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 02 Mar 2024 12:34 AM IST
सार

किसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद चल रहा था। पत्नी डॉक्टर से दवा लेने चली गई। पति ने दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। फंदे से उतारकर युवक को डॉक्टर के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself in his room
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मोहल्ला कटरा में युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला दवा लेने गई और युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव सहार निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र अमी चंद की ससुराल गांव बहरावद में है। राजकुमार अपनी पत्नी के साथ अतरौली के मोहल्ला कटरा निवासी राम प्रकाश के मकान में किराए पर रहते थे। उनका अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 1 मार्च को वह बैंक गए थे।
विज्ञापन


इसक बाद दोपहर में बारह बजे घर लौटे तो पता चला कि पत्नी दवा लाने डॉक्टर के पास गई है। घर पर कोई नहीं था। जब उनकी पत्नी घर लौटी तो दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में पति का शव फंदे पर लटका देखकर वह जोर-जोर से चीखने लगीं। इस पर लोग दौड़कर कमरे पर पहुंचे और फंदे से उतारकर राजकुमार को डॉक्टर के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed