{"_id":"64c7a5de79b8181f8309b4f7","slug":"young-man-came-in-the-grip-of-cutter-thresher-died-painfully-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाजरा की बाल निकालते समय कटर थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाजरा की बाल निकालते समय कटर थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत
Mon, 31 Jul 2023 05:45 PM IST
चमन शर्मा
दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:45 PM IST
सार
युवक बाजरा की बाल को कटर थ्रेसर से निकाल रहा था। बाजरा की बाल को निकालते समय युवक कटर थ्रेसर की चपेट में आ गया और कट कर गम्भीर रुप से घायल हो गया। कटर थ्रेसर की चपेट में आता देख, वहां काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े और युवक के शरीर को कटर थ्रेसर से वाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक धर्मवीर उर्फ बाबा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत में कटर थ्रेसर पर काम करते समय युवक उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए ले जाते समय, उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लोधा थाना अंतर्गत गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी धर्मवीर उर्फ बाबा पुत्र सुरेन्द्र सिंह को पिता की ननिहाल जलेसर के गांव राजनगर सराय में 20 बीघा जमीन वसीयत के रुप मिली थी। युवक ने खेत में बाजरा की फसल की थी। युवक वहां बाजरा की बाल को कटर थ्रेसर से निकाल रहा था। बाजरा की बाल को निकालते समय युवक कटर थ्रेसर की चपेट में आ गया और कट कर गम्भीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कटर थ्रेसर की चपेट में आता देख, वहां काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े और युवक के शरीर को कटर थ्रेसर से वाहर निकाला। जब तक युवक के आधे शरीर का हिस्सा कट कर घायल हो गया था। मजदूर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवकी की मौत हो गई।
युवक के मौत की खबर सुन कर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नम्वर का अविवाहित था। युवक ने अपने पीछे मां और दो भाईयों को रोते बिलखते छोड़ा है।