{"_id":"613f128e8ebc3eb6cd303f95","slug":"young-man-and-girl-bodies-found-hanging-from-tree-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: आम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस
Mon, 13 Sep 2021 02:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:27 PM IST
सार
अलीगढ़ के बरोठा में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रेमी युगल एक ही गांव के अलग-अलग संप्रदाय के हैं। पुलिस आत्महत्या के साथ ऑनर किलिंग के पहलू को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज बरौठा गांव में अलग-अलग संप्रदाय के युवक और युवती के शव सोमवार सुबह आम के बाग में पेड़ से लटके मिले हैं। गांव से चार सौ मीटर दूर हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस ने घटना स्थल को सील कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया।
एक ही रस्सी के दोनों छोरों पर लटके शवों को देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह भी है कि भारी भरकम शरीर वाले युवक का शव हवा में लटका हुआ था। जबकि उससे कम वजन वाली लड़की के घुटने जमीन से लगे हुए थे।
पुलिस को मौके से लड़की के एक जोड़ी कपड़े, चप्पल बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक प्रेमी युगल दो समुदाय के होने से गांव में तनाव भरी शांति है।