{"_id":"5c2f5f7ebdec2256a931c832","slug":"young-guy-of-badayun-died-on-aligarh-railway-junction-on-thursday-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बदायूं के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बदायूं के युवक की मौत
Fri, 04 Jan 2019 07:00 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को बदायूं के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक प्लेटफार्म नंबर चार से तीन पर पटरियों को पार करके आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में हमसफर एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन के सामने आने से युवक के परखच्चे उड़ गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि युवक की पहचान उसके मोबाइल फोन से हुई थी। मृतक अमर सिंह (35) पुत्र जयलाल निवासी गांव कोठा, थाना कुवैती, बदायूं है। अलीगढ़ जंक्शन पर वह अपनी पत्नी को लेने आया था। पत्नी बिहार के मालदा टाउन से आ रही थी। युवक के परिजनों के अनुसार वह टीवी रिपेयरिंग का काम करता था। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।