{"_id":"63ee943348b5b6b0600d12ec","slug":"you-become-the-street-of-banaras-i-wander-in-you-till-the-evening-aligarh-news-c-2-1-47047-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तू बन जा गली बनारस की मैं शाम तलक भटकूं तुझमें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तू बन जा गली बनारस की मैं शाम तलक भटकूं तुझमें...
Fri, 17 Feb 2023 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते असित त्रिपाठी ।
- फोटो : संवाद
राजकीय ओद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर बृहस्पतिवार रात बॉलीबुड मेल सिंगर असित त्रिपाठी नाइट का आयोजन हुआ। असित त्रिपाठी की अदा एवं गायकी ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। सुरों का ऐसा जादू बिखरा कि हर कोई उनका कायल हो गया।
असित ने तू बनजा गली वनारस मैं शाम तलक भटकूं तुझमें ... से शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने इश्क है पिया रंग जाउं दिन बीत जाए सारा तेरी फिक्र में .., ये जो हल्का -हल्का सुरूर है..., गुलाबी आंखे जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया..., आशियाना मेरा साथ तेरे है न ..., तारीफ करुं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया..., चांद सा टुकड़ा..., बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया.. मुस्कराने की वजह तुम हो ..., तेरे रस्के कमर..., आदि गीतों के जरिए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले डांस ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य के साथ दर्शकों को रिझाने की भरपूर कोशिश की। कलाकार ज्योतिका ने भी अपने गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। शुभारंभ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, भाजपा नेता आरपी सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, एडीएम सिटी मीनू राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।