{"_id":"5d7012d88ebc3e939e46ee54","slug":"yogi-adityanath-will-come-soon-in-aligarh-aligarh-news-ali212708424","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के औचक आगमन से पहले तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के औचक आगमन से पहले तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों प्रदेश के भ्रमण पर हैं। बुधवार को वह मथुरा पहुंचे और तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 8 से 11 सितंबर के बीच वह कभी भी अलीगढ़ या आगरा का दौरा कर सकते हैं। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने इसके मद्देनजर अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद खान को सीएम के भ्रमण से संबंधित तैयारियां पूरी करने को कहा है।
अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद खान ने बुधवार को अधीनस्थों से 31 अगस्त 2019 तक सभी विकास योजनाओं की अपडेट रिपोर्ट, लाभार्थीपरक योजनाओं का ब्यौरा तैयार कर लेने की ताकीद कर दी है। ये सभी ब्यौरे 6 सितंबर तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक सीएम के आने की तारीख तय नहीं हुई है, सीएम कार्यालय से कार्यक्रम आना बाकी है।
इधर, मंगलायतन विश्वविद्यालय में एसडीएम इगलास रेनू सिंह और सीओ परशुराम ने सीएम के संभावित आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि वह भी गुरुवार को मंगलायतन का भ्रमण करेंगे। इस दौरान सीएम इगलास विधानसभा के उपचुनाव की स्थानीय तैयारियों का फीडबैक भी लेंगे। इसलिए उनका संभावित आगमन स्थल इगलास में मंगलायतन विवि रखा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम अपने दौरे में गोशाला, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा, कानून एवं अपराध व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। जिसको लेकर मंडल और जिलास्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान वह लगभग 800 करोड़ रुपये की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एवं लोकार्पण भी कर सकते हैं।