फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi Adityanath Minister Raghuraj Singh statement about ban on Burqa in Aligarh

योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बुर्का को लेकर दिया विवादित बयान

Wed, 12 Feb 2020 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Feb 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath Minister Raghuraj Singh statement about ban on Burqa in Aligarh
योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ से यूपी सरकार के दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। पहले एएमयू छात्रों को ज़िंदा गाड़ देने की बातें करने वाले मंत्री ने अब मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के (हिजाब) को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए हमारे देश में भी इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने से आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
विज्ञापन


बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे। आपकी शक्ल छिप जाएगी। शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का चोर चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी की सरकार है। इस नाते मैंने यह आग्रह किया है कि बुर्का बैन किया जाना चाहिए। जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। 

क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं। कल ब्राह्मण महासभा के एक कार्यक्रम में मैंने ये कहा था। बुर्का कहां से आया। ये आपको बता देता हूं ये अरब से आया। 

उन्होंने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा राम और लक्ष्मण जी के समय में जब शूर्पणखा के नाक व कान काटे काट दिए थे तो वह अरब चली गईं थीं और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर वह अपने आप को छिपाकर रहती थीं। वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed