{"_id":"6a37bdc331a821392f023232","slug":"yoga-practice-took-place-at-aligarh-stadium-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, मंत्री-सांसद और अधिकारी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, मंत्री-सांसद और अधिकारी हुए शामिल
Sun, 21 Jun 2026 04:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 21 Jun 2026 04:03 PM IST
सार
यूपी के मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल, सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह समते कई प्रशासनिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
स्टेडियम में योगाभ्यास
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में मंत्री, सांसद, विधायक व अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
विज्ञापन
यूपी के मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल, सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह समते कई प्रशासनिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने योग को भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व इस भारतीय परंपरा को अपना रहा है। यह आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
योग का महत्व
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर की आधारशिला है। यह स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। गौतम ने सभी लोगों से नियमित रूप से योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
योग की वैश्विक पहचान
मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाया गया। इस आयोजन ने योग के सार्वभौमिक महत्व को पुनः स्थापित किया।