फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   yoga is necessary for health.

घरेलू कार्यों के साथ करें योग, रहें निरोग

Wed, 10 Jul 2019 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
yoga is necessary for health.
अमर उजाला अपराजिता की योग शाला में योग करतीं छात्राएं - फोटो : CHHARRA
स्वस्थ तन, मन और मस्तिष्क के जरिए महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं। घरेलू कार्य के साथ तन और मन को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए योग के कुछ आसान से आसन अपना कर स्वयं को फिट रखा जा सकता है। ऐसे ही टिप्स से मंगलवार को महिलाएं योग की कार्यशाला में परिचित हुईं।
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कस्बे के बरौली रोड स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को योग की कार्यशाला लगी। महिलाओं और बच्चाें के साथ पुरुषों ने भी योग की इस कार्यशाला में भाग लिया। खासतौर पर महिलाओं को घरेलू कार्यों के साथ तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग के विभिन्न आसन कराए गए।
विज्ञापन

- व्यस्ततम जीवनशैली के बीच योग की कार्यशाला में पहुंचकर योग के जरिए शरीर को फिट रखने के लिए बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्य के साथ योग भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। - डॉ. प्रीति सूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गृहस्थ जीवन में समय का बहुत अभाव होता है। इसके बाद भी समय निकाल कर स्वयं योग करने के साथ ही परिवार के सदस्याें को भी योग करने के लिए प्रेरित करूंगी। - पायल गोयल।
- बच्चों का मन पढ़ाई में लगे इसके लिए बताए गए योग के तरीके बेहद अच्छे लगे। बच्चों को प्रतिदिन योग कराऊंगी। साथ ही सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित करूंगी। - खुशबू गुप्ता।

- योग की कार्यशाला से काफी प्रभावित हुआ हूं। स्वयं योग करने के साथ विद्यालय के बच्चों को भी योग के लिये प्रेरित करूंगा ताकि वह भी शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहें। - सुबोध आचार्य, प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed