फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yamuna Expressway will be blocked if talks with the government fail

टिकैत गुट के नेताओं का एलान- सरकार से वार्ता विफल हुई तो यमुना एक्सप्रेस-वे होगा जाम

Sat, 05 Dec 2020 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़) 
अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़)  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Dec 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway will be blocked if talks with the government fail
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाते समय भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान व राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने टप्पल में पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार से वार्ता विफल हुई तो भाकियू यमुना एक्सप्रेस-वे जाम करेगी। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार किसान विरोधी बिल को जब तक वापस नहीं लेती, भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि देश की सरकारें अन्नदाता को छलती आ रही हैं। केंद्र सरकार व किसानों के बीच वार्ता कई बार विफल हो चुकी है। भाजपा की सरकार ने छह साल में किसानों का जितना अहित किया है उतना कांग्रेस की सरकारें छह दशक में नहीं कर सकीं। 
विज्ञापन


कहा कि आज किसान अपनी जीविका के लिए लड़ रहा है। वर्तमान सरकार ने देश में गृह युद्ध जैसी स्थित बना दी है। भारतीय किसान यूनियन दिल्ली के यूपी बॉर्डर पर धरना दे रही है। आने वाले समय में किसानों व सरकार की वार्ता विफल होती है तो भाकियू टिकैत गुट यमुना एक्सप्रेस-वे को जाम करेगा। अब किसान चुप बैठने वाला नहीं हैं। जल्द ही सभी किसान संगठन वार्ता कर कठोर फैसले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed