फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   xcitement in the auto market... waiting for bumper sales

ऑटो बाजार में गजब का उत्साह...बंपर बिक्री का इंतजार

Mon, 19 Sep 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

कोविड कॉल के दौर से जूझकर उबरे ऑटो सेक्टर में इस बार त्योहारी सीजन को लेकर गजब का उत्साह है।इसे लेकर कार व दोपहिया वाहन डीलर खासे उत्साहित हैं।इससे ग्राहक के साथ-साथ डीलर को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।कोविड कॉल के दो वर्ष में ऑटो बाजार सहित सभी क्षेत्रों पर असर पड़ा था।

विज्ञापन
xcitement in the auto market... waiting for bumper sales
सुमित अग्रवाल - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

कोविड कॉल के दौर से जूझकर उबरे ऑटो सेक्टर में इस बार त्योहारी सीजन को लेकर गजब का उत्साह है। ऑटो बाजार में नवरात्र से लेकर दीपावली तक की तैयारियां की गई हैं। पितृ पक्ष में चल रही बुकिंग 35 फीसदी तक बाजार में उछाल की ओर इशारा कर रही है। इसे लेकर कार व दोपहिया वाहन डीलर खासे उत्साहित हैं। बस चिंता बुकिंग के बाद समय पर गाड़ी न मिलने की समस्या को लेकर जरूर है। इससे ग्राहक के साथ-साथ डीलर को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

कोविड कॉल के दो वर्ष में ऑटो बाजार सहित सभी क्षेत्रों पर असर पड़ा था। वाहनों की बिक्री में काफी हद तक गिरावट दर्ज की गई थी। इससे ऑटो बाजार में बेहद निराशा थी। इस बार परिणाम सकारात्मक होने की उम्मीद है, जिसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार में सीधे-सीधे 35 फीसदी उछाल के अभी तक संकेत हैं। बुकिंग और ग्राहकों की कॉल ऑटो शोरूम में पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

-बाजार में बेहद उछाल है। नवरात्र को लेकर प्रतिदिन 15 से 20 कारों की बिक्री के संकेत हैं। यह सीधा-सीधा 35 फीसदी उछाल का इशारा है। जो सामान्य दिनों से 50 फीसदी अधिक बिक्री के संकेत हैं।-सुमित अग्रवाल, देव मोटर्स, मारुति।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाजार में बेहद तेजी है। हमारे स्तर से भी तैयारी पूरी है। नवरात्र में 100 से अधिक कार की बिक्री के संकेत मिल रहे हैं। बुकिंग भी उसी अनुसार हो रही हैं। नवरात्र के बाद दीपावली तक भी परिणाम अच्छा रहेगा।-अमन राठी, विनीत मोटर्स, महिंद्रा।
-अभी हमारे सेक्टर में स्कीम लांच नहीं हुई है, मगर तैयारी है। 25 सितंबर से स्कीम लांच होना शुरू हो जाएंगी। सामान्य दिनों में 700-800, जबकि इस त्योहार में 1000 वाहन प्रतिमाह बिकने की उम्मीद है।-दुष्यंत सिंह, अलीगढ़ ऑटोमोबाइल, हीरो।
----
-बाजार में गजब का उत्साह है। नए मॉडल की यजदी को लेकर लोग बेसब्री से बुकिंग करा रहे हैं। इस बार त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। नवरात्र के बाद से दीपावली तक काफी कुछ सुधार दिखाई देगा।-तुषार सिंह, शिवा ऑटो, यजदी/यामाहा।

कुछ ब्रांडों की डिलीवरी में देरी
डीलर बताते हैं कि कारों की डिलीवरी शहरवार मिलती है। अभी मारुति की ब्रीजा, अर्टिका सीएनजी की डिलीवरी 40 सप्ताह व 16 सप्ताह बाद मिल रही है। इसी तरह महिंद्रा में स्कार्पियो एन की डिलीवरी 25 तारीख से शुरू होगी। एक्सयूवी व थार की डिलीवरी देरी से हो रही है। यह सभी शहरों में स्थिति है।
यह जानें
-8 कार शोरूम हैं अपने शहर में
-16 दोपहिया शोरूम भी शहर में
-18 ई-दोपहिया शोरूम भी यहां
खास बात
-100 से अधिक कारों के एक शोरूम पर नवरात्र में बिक्री के लिए हो रही तैयारी
-1000 से अधिक दोपहिया एक शोरूम पर नवरात्र में बिकने की उम्मीद

दुष्यंत प्रताप सिंह

दुष्यंत प्रताप सिंह- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed