फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wrestlers from Uttampur dominate the Dangal

Aligarh News: दंगल में उत्तमपुर के पहलवानों का दबदबा

Thu, 12 Mar 2026 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Uttampur dominate the Dangal
 गांव भूरियागढी के कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेच से सबको रोमांचित किया। संवाद - फोटो : samvad
गांव भूरियागढ़ी में आयोजित पारंपरिक कुश्ती दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। दंगल की 51 हजार रुपये की पहली कुश्ती भारत पहलवान घांघौली और अंकित पहलवान कारब के बीच हुई, जो बराबरी पर बिना परिणाम के समाप्त हुई। दंगल में उत्तमपुर के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

31 हजार रुपये की दूसरी कुश्ती में विनीत पहलवान उत्तमपुर ने मोहित पहलवान रदोई को हवा में घुमाकर जोरदार पटखनी दी। 21 हजार की तीसरी कुश्ती में देवा पहलवान उत्तमपुर ने कालू पहलवान जेवर को पराजित किया। इसके अलावा 5100 रुपये की कुश्ती में वीकेश पहलवान उत्तमपुर ने धीरज पहलवान नयाबास को हराया। अजय पहलवान भवनपुर ने सौरभ पहलवान अजनोठ, पुन्ना पहलवान कुमरपुर ने कृष्णा पहलवान हाथरस को पटखनी दी।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में संजय पहलवान कारब ने रवेंद्र पहलवान पलवल, निशांत पहलवान मोहकमपुर ने नीरज पहलवान घांघौली, बंटी पहलवान चुरानेन ने प्रिंस पहलवान सासनी को हराया। बिट्टू पहलवान सादाबाद ने विष्णु पहलवान चतुरा नगरा, रामू पहलवान बौना ने साहुन पहलवान हरियाणा और नवीन पहलवान जावरा ने नमन पहलवान हाथरस को हराया। रेफरी की भूमिका महेश आचारी, गुलवीर सिंह, आसाराम और धीरज ने निभाई। इस दौरान ओमप्रकाश पूर्व प्रधान, विनोद चौधरी, साहब सिंह, राजू प्रधान, संदीप चौधरी, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed