फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worshiped Guru with devotion

गुरु पूर्णिमा : भक्ति भाव से किया गुरुजनों का पूजन, अंगवस्त्र, दान-दक्षिणा भेंट कर लिया आशीर्वाद

Tue, 04 Jul 2023 12:58 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:58 AM IST
सार

मंदिर, मठ और आश्रमों में भी बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। गुरुजनों ने भी महर्षि वेद व्यास का पूजन किया। भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं भंडारों का आयोजन हुआ।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगाघाट जाकर गंगा में डुबकी लगाई और दान कर पुण्य कमाया। 
 

विज्ञापन
Worshiped Guru with devotion
गुरु को तस्वीर भेंट करते शिष्याएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में गुरु पूर्णिमा के पर्व के मौके पर सोमवार का गुरु-शिष्य परंपरा एक बार फिर साकार हुई। शिष्यों ने भक्ति भाव से गुरुजनों का सम्मान और उनका पूजन किया। अंगवस्त्र, दान-दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर, मठ और आश्रमों में भी बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। गुरुजनों ने भी महर्षि वेद व्यास का पूजन किया। भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं भंडारों का आयोजन हुआ।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगाघाट जाकर गंगा में डुबकी लगाई और दान कर पुण्य कमाया। 

विज्ञापन


सुबह से ही भक्तों का अपने गुरुओं का पूजन करने के लिए तांता लगना शुरू हो गया और शाम तक यह क्रम चलता रहा। शिष्यों ने गुरुजनों के चरण पखारे, उन्हें माला पहनाई, तिलक किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गुरुजनों को मेवा, मिष्ठान्न, वस्त्र, दक्षिणा आदि उपहार दिए। गुरुजनों ने शिष्यों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में पूर्णानंदपुरी महाराज के शिष्य आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, चंदर शास्त्री, ऋषभ वेदपाठी आदि ने वेदमंत्रों के साथ महाराज जी का चरण पादुका पूजन, पुष्पमाला, पटका ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। शाम के वक्त मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में शहर के वरिष्ठ उद्योगपति धनजीत बाड्रा की माताजी उर्मिला बाड्रा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां भक्तों ने गुरु स्तुति का पाठ कर पूजन-अर्चन किया। हाथरस के प्रसिद्ध कवि नितिन मिश्रा ने अपनी कविता, वृंदावन के कथा व्यास शिवम शास्त्री ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोग्य हेल्थकेयर एंड पेन मैनेजमेंट सेंटर के एमडी बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्राथमिक चिकित्सा शिविर में डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. कुशल की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां शिवनारायण शर्मा, पीसी शर्मा, जितेंद्र गोविल, ठा. राहुल सिंह, नवीन चौधरी, सुमित वर्मा, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, नेहा गुप्ता, निकिता तिवारी, दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहे। रावण टीला के शांतिनगर स्थित चेतन आश्रम में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का गुरु पूजन एवं वंदन के साथ प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। यहां भक्तों ने आश्रम संचालिका एवं साध्वी पुनीता चेतन का आरती उतारकर पूजन किया और माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं दान-दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां डॉ. मुकेश शर्मा, समाजसेवी राजनारायण सिंह, सतेंद्र अग्रवाल, रमन गुप्ता, ई, दिनेश चंद्र गुप्ता, गुरू दयाल, राजकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पूनम रुहेला, किरन जादौन, प्रवेश गुप्ता, प्रज्ञा चेतन, मुस्कान गुप्ता, जसोदा देवी, वंदना अग्रवाल आदि थे। 

गुरु सम्मान

सिद्धपीठ साई मंदिर सारसौल में भक्तों ने साई बाबा का दुग्धाभिषेक किया। बाबा की 108 नामावली का हवन हुआ एवं द्वारिकामाई में श्री साई सच्चरित्र का पाठ हुआ। मुख्य अतिथि अनिरुद्ध अग्रवाल एवं संजीव सिंघल सपत्नीक रहे। यहां आचार्य रमेश अवस्थी, धर्म प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अलोक अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, कमल गुप्ता, हरपाल अरोरा मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट ने हरिद्वार में महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। 

अवस्थी ज्योतिष संस्थान मां पीतांबरा पीठ तालसपुर गेट पर गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया गया। यहां 101 शिष्यों ने गुरु दीक्षा लेकर मां पीतांबरा का पूजन किया। यहां शिव नारायण शर्मा, भागवत भूषण, देवेंद्र शास्त्री, कपिल वशिष्ठ, अनुराग गौतम, सुधीर भारद्वाज, डॉ. कृष्ण कुमार गौतम आदि थे। पतंजलि परिवार ने झम्मन लाल मंदिर, सासनी गेट की दैनिक योग कक्षा में हवन यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। यहां शेर सिंह आर्य, बॉबी आर्य, हरीचंद सैनी, हरिओम सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन सेंटर ,अलीगढ़ पर कोचिंग के छात्रों द्वारा शिक्षकों को फूलों का हार पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कोचिंग के हेड पी.पी. गुप्ता, शिक्षक गण गौरव वार्ष्णेय, सौरभ, ऋतिता अरोड़ा, पूनम वार्ष्णेय, प्रवेश रंजन शर्मा, अर्जुन पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed