फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Workers risking their lives while painting, contractor summoned

Aligarh News: जान जोखिम में डालकर पेंटकर रहे श्रमिक, ठेकेदार तलब

Sat, 11 Oct 2025 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Workers risking their lives while painting, contractor summoned
ओवरब्रिज पर बिना सुरक्षा व्यवस्था के पेंट कर रहे श्रमिक। संवाद - फोटो : samvad
शहर के तालाब चौराहा ओवरब्रिज के ऊंचे कर्व पर श्रमिक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पेंट कर रहे हैं। लापरवाही का यह आलम तब है, जब ओवरब्रिज के नीचे से सुपरफास्ट ट्रेनें और ऊपर से सैकड़ों वाहन लगातार गुजरते रहते हैं। शिकायत होने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने काम बंद कराकर ठेकेदार को तलब कर सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन

यह ओवरब्रिज पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर स्थित है। श्रमिकों की जान खतरे में डालकर किए जा रहे इस कार्य पर राहगीरों ने भी चिंता जताई। दोपहर के समय पुल से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सात-आठ मजदूर ऊंचाई पर रस्सियों के सहारे झूलते हुए पेंटिंग कर रहे थे, न उनके पास सेफ्टी बेल्ट थी, न हेलमेट, न कोई मजबूत रस्सी का सुरक्षा इंतजाम। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आया। सूचना मिलते ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्य रुकवाया। वहीं, रेलवे अधिकारियों से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने ठेकेदार का जिम्मा बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। चर्चा रही कि इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि ओवरब्रिज पर नीचे से लगातार ट्रैफिक और ट्रेनें गुजरती रहती हैं।
विज्ञापन


इस तरह बिना सुरक्षा मानक के किसी भी श्रमिक से ऊंचाई पर कार्य कराना श्रम सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि वह रेलवे के ठेके पर कार्य करा रहा है, उन्हें दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाथरस।






रेलवे में ठेकेदारों का पंजीयन नहीं होता, खुला ठेका होता है, जिस संस्था ने इस रेलवे ब्रिज को बनाया है, उसकी ही जिम्मेदारी मरम्मत की होती है। इसमें ठेकेदार ही व्यवस्थाएं देखेगा।

संजीव शर्मा, मंडलीय वरिष्ठ वाणिज्य प्रबधंक, इज्जतनगर मंडल।




मेरे पास हाथरस ही नहीं बल्कि आसपास के कई ओवरब्रिज पर काम करने का ठेका है। मेरी फर्म बिहार की है, मैं अभी इज्जतनगर में हूं। सुरक्षा बेल्ट व अन्य सुरक्षा उपकरण हाथरस भेज रहा हूं।
-अरुण कुमार, पेंटिंग ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed