फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Workers protest against DPRO

आप तो ये बताओ, सेक्रेटरी को बाबू क्यों बना दिया?

Tue, 10 Nov 2015 01:48 AM IST
अलीगढ़ (ब्यूरो)।
अलीगढ़ (ब्यूरो)। Updated Tue, 10 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़ (ब्यूरो)। ताबड़तोड़ कार्रवाई, बिना पैसे के काम न करने और नियमों के विरुद्ध काम लेने के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार को डीपीआरओ को घेर लिया। कर्मचारी नेताओं की अधिकारी के साथ खूब कहासुनी हुई। नेताओं में गुस्सा इस बात का था कि नियम न होने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव और सफाई कर्मियों से बाबू का काम लिया और कार्रवाई भी कर दी। कर्मचारियों ने 15 दिन में कार्रवाई वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के संरक्षक उदयराज सिंह, अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रेमपाल शर्मा, मंत्री सुदेश हितैषी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के रामवीर सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा आदि कर्मचारी नेता कर्मचारियों के साथ विकास भवन में स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंच गए। डीपीआरओ परवेज आलम के कक्ष में घुस गए। कुछ बाहर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

उदयराज सिंह, डा. नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह और डीपीआरओ के बीच शब्द युद्ध होने लगे। उदयराज का कहना था कि वह नियम विरुद्घ मौखिक आदेश देकर कर्मचारियों को अपने कार्यालय अटैच कर रहे हैं। सेक्रेटरी लोकमानदास से बाबू का काम क्यों लिया गया। अवैध आदेश के पालन को दबाव को कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं का आरोप था कि गांव में जाने वाले सफाई कर्मचारियों को बिना नोटिस -चेतावनी के निलंबित किया जा रहा है। जो सफाई कर्मी अधिकारियों के आवासों पर काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसीपी के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। उत्पीड़न के शिकार सेक्रेटरी और सफाई कर्मचारियों के उदाहरण दिए गए। डीपीआरओ का कहना था कि उनको सरकारी कार्य करने के लिए जो जरूरी लगता है वह कदम उठा रहे हैं। कार्रवाई ड्यूटी ठीक से न करने वाले कर्मचारियों पर ही की गई है। प्रदर्शन में संजीव पहलवान, हृदेश भारद्वाज, सुरजीत, गुड्डू चौहान, अवधेश सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed