फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Workers demonstrated at the main cement gate

Aligarh News: मजदूरों ने अल्ट्राट्रैक सीमेंट फैक्टरी के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन, रखी ये मांगें

Sat, 11 May 2024 12:09 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 12:09 PM IST
सार

मजदूरों ने  सीमेंट फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांग थी कि उन्हें धूल से बचाने के लिए उपकरण दिए जाएं। जो मजदूर काम से निकाल दिये गये हैं, उन्हें वापस काम पर रखा जाए। सभी मजदूरों को तीस दिन का पूरा वेतन भुगतान दिया जाए।

विज्ञापन
Workers demonstrated at the main cement gate
मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते सीमेंट फैक्टरी के कर्मचारी - फोटो : Samvad

विस्तार

10 मई को अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने अल्ट्राट्रैक सीमेंट फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों की मांग थी कि उन्हें धूल से बचाने के लिए उपकरण दिए जाएं। जिससे वह ठीक से श्वांस ले सकें। अन्यथा वह बीमार हो जाएंगे। जो मजदूर काम से निकाल दिये गये हैं, उन्हें वापस काम पर रखा जाए। सभी मजदूरों को तीस दिन का पूरा वेतन भुगतान दिया जाए।

विज्ञापन


महीने में नियमानुसार चार छुट्टी दी जाएं। कारखाने में कार्यरत सभी मजदूरों को तयशुदा समय के बाद अर्द्धकुशल श्रेणी से कुशल की श्रेणी में किया जाए। मजदूरों ने कहा कि अगर उनकी मांगें दस दिन के अंदर नहीं मानी गईं तो वह दोबारा से धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अंकित, दिनेश, नरेन्द्र, गुड्डू, रवेंद्र, पंकज, सुनील, सुधीर, नाहर सिंह, विपिन कुमार, नरेश कुमार आदि लोग मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed