{"_id":"6a29d4f30d50698329063e0a","slug":"worker-laying-tiles-dies-from-heat-aligarh-news-c-113-1-sali1011-103305-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टाइल्स लगा रहे मजदूर की गर्मी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टाइल्स लगा रहे मजदूर की गर्मी से मौत
Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
चांद का फाइल फोटो।
कासगंज रोड स्थित गंगीरी चौराहे पर निर्माणाधीन मकान में बुधवार को टाइल्स लगाने का काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। परिजन ने गर्मी से मौत होने की बात कही। गंगीरी थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन से तहरीर नहीं मिली।
छर्रा के अलीगढ़ बस अड्डा निवासी चांद मोहम्मद (42) पुत्र रहमतुल्ला टाइल्स लगाने का काम करते थे। बुधवार को वह बूढ़ागांव निवासी ठेकेदार ललित कुमार के साथ गंगीरी चौराहा स्थित निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगा रहे थे। भीषण गर्मी के बीच काम के दौरान वह डस्ट लेने घर से बाहर निकले तभी गश खाकर जमीन पर गिर पड़े।
यह देखकर साथी मजदूर ने पानी पिलाया तो वह उल्टी करने लगे। मकान स्वामी ने एंबुलेंस बुलाकर छर्रा के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने चांद मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वह अपने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटी सहित पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।