फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   worker died

सांड़ ने मजदूर को पटका, गई जान

Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
worker died
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस के 660 मेगावाट प्लांट में काम कर रहे झारखंड के एक मजदूर पर बुधवार को एक सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने मजदूर को उठाकर पटक दिया जिससे मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि 660 मेगावाट प्लांट के निर्माण कार्य में लगी सिंप्लैक्स कंपनी में करीब तीन साल से 55 वर्षीय बरकत अली पुत्र मैमुद्दीन निवासी मुहंदाबाद थाना हुसैनाबाद जिला पला मऊ झारखंड मजदूरी कर रहे थे। वह कासिमपुर पावर हाउस की लेबर कालोनी में रहते थे। बुधवार की सुबह शौच करने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में एक सांड़ ने हमला कर दिया जिसमें बरकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी।
विज्ञापन

एसओ जवां तो मौके पर पहुंच गए लेकिन एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद पहुंची। घायल मजदूर को छेरत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तापीय परियोजना के महाप्रबंधक आरके वाही के अनुसार कंपनी मालिकों से वार्ता कर मृत मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल शव को मजदूर के गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed