फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   word state was removed from Raja Mahendra Pratap Singh University

Aligarh: यूनिवर्सिटी का बदला नाम, एक शब्द हटाया, शासन ने लगाई मुहर, अब इस नाम से जानी जाएगी

Mon, 19 May 2025 08:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 08:48 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव कैलाश बिंद ने बताया कि विश्वविद्यालय से राज्य शब्द हटाने की मंजूरी शासन ने दी थी। वेबसाइट पर भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अंकित कर दिया गया है।

विज्ञापन
word state was removed from Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कहलाएगा। विश्वविद्यालय के नाम में से राज्य शब्द हटा दिया गया है। इस पर शासन ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


सितंबर 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार अलीगढ़ जिले में एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना करेगा। 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। उस समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय रखा गया था। अब राज्य शब्द को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


इस बारे में विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव कैलाश बिंद ने बताया कि विश्वविद्यालय से राज्य शब्द हटाने की मंजूरी शासन ने दी थी। वेबसाइट पर भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अंकित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed