फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women sit on dharna over waterlogging

अलीगढ़ : जलभराव को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं, नारेबाजी

Wed, 27 Jul 2022 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Women sit on dharna over waterlogging
जल भराव से परेशान स्थानीय महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से किया विरोध प्रद? - फोटो : CITY OFFICE
एटा चुंगी स्थित देवी नगला में जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एटा चुंगी के रास्ते सर्किट हाउस आने की जानकारी हुई तो यहां के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं रोड पर आकर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी नगर निगम एवं पुलिस अफसरों को हुई तो उनके होश उड़ गए। किसी तरह उन्होंने लोगों को समझाया और पाइप की मदद से पानी निकलवाया, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हो सका। देवी नगला में जल निकासी न होने से जलभराव हो जाता है। इससे नागरिक परेशान हैं। बारिश के दिनों में तो हालत बद से बदतर हो जाते हैं। नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि इस बीच डिप्टी सीएम का सर्किट हाउस जाने का कार्यक्रम टल गया तो अफसरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed