फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women showed commitment in getting votes, leaving men behind

अलीगढ़ः वोट बनवाने में महिलाओं ने दिखाई प्रतिबद्धता, पुरुषों को पीछे छोड़ा

Mon, 17 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women showed commitment in getting votes, leaving men behind
जिला निर्वाचन कार्यालय जिले के ऐसे पोलिंग बूथों को चिह्नित कर रहा है जहां विधानसभा व लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है। वहां मतदाताओं खासकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ बूथों पर चौपाल लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इस बार भी मतदाता सूची में नाम बढ़वाने में महिला वोटरों ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। इससे आधी आबादी की जागरूकता को समझा जा सकता है। 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं वोट देने में आगे रह चुकी हैं। इसमें पुरुषों व महिलाओं के बीच मतदान करने में सात से 16 प्रतिशत का अंतर सामने आया था। जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में इन सभी सीटों पर करीब 25.65 लाख मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिसमें 13.76 लाख पुरुष व 11.89 लाख महिला मतदाता शामिल रहे। इस बार चुनाव में 27.64 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कोल विधानसभा में सबसे अधिक 4.04 लाख मतदाता हैं। बरौली में सबसे कम 3.79 लाख मतदाता हैं। इस बार 1.40 लाख नए वोट बढ़े हैं। मतदाता बनने के चले अभियान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने पूरे उत्साह से वोट बनवाए हैं। इससे तय है कि इस चुनाव में महिलाएं फिर से बंपर मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ने में कसर नहीं छोड़ने वालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा, मतदाता, पुरुष, महिला, अन्य, कुल मतदाता
खैर, 215685, 187808, 22, 403515
बरौली, 201377,177786, 41, 379204
अतरौली, 214714,186792, 10, 401516
छर्रा, 206187,180580, 24, 386791
कोल, 214345, 190365, 27, 404737
शहर, 201319, 185167, 33, 395519
इगलास, 210206, 183432,14, 393652
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed