Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women-related crimes should be investigated seriously, negligence is not tolerated: Gokarn

महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता से विवेचना हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गोकर्ण

Thu, 29 Oct 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women-related crimes should be investigated seriously, negligence is not tolerated: Gokarn
नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण थाना सिविल लाइस का निरीक्षण करते। - फोटो : CITY OFFICE
जिले के नोडल अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ आए। पहले दिन उन्होंने थाना सिविल लाइंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्य संतोषजनक पाए गए। इसके साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति के तहत थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी तौर पर सुचारु रखने और महिला अपराधों की विवेचना में गंभीरता लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे थाने का निरीक्षण करने पहुंचे नितिन रमेश गोकर्ण ने महिला हेल्प डेस्क की संचालिका कुमारी गुलिस्ता एवं कुमारी राखी से शिकायतों की जानकारी ली। महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि 17 अक्तूबर से अब तक कुल 16 शिकायत प्राप्त हुईं। इन सभी का निस्तारण किया जा चुका है। इस पर तीन महिला शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर नितिन रमेश ने खुद वार्ता की। उन्होंने एसएसपी को निर्देशित किया कि महिला अपराधों एवं पॉक्सो के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। इन अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून व सुरक्षा व्यवस्था इतनी प्रभावी होनी चाहिए कि किसी महिला को घबराने या डरने की जरूरत न हो।
विज्ञापन

छेड़खानी, उत्पीड़न के साथ अन्य कोई शिकायत सीधे हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई जा सके। एसएसपी ने बताया कि जनपद के सभी 27 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने थाने की जीडी, अपराधियों का रजिस्टर, साफ-सफाई आदि का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एससी सिटी अभिषेक कुमार, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार, एसीएम-2 रंजीत सिंह, एसीएम-1 अंजुम बी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed