{"_id":"5e81fd648ebc3e76c9413db4","slug":"women-protest-after-accusing-councilor-of-illegal-extortion-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मदद के नाम पर पार्षद पर अवैध उगाही का आरोप, महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मदद के नाम पर पार्षद पर अवैध उगाही का आरोप, महिलाओं ने किया हंगामा
Mon, 30 Mar 2020 07:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नगला कलार वार्ड के पार्षद रवि पर सरकारी लॉक डाउन के दौरान गरीबों को सरकारी मदद देने के नाम पर अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हंगामा काटा। महिलाओं ने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूर हैं।
पता लगा कि प्रशासन हमारे राशन कार्ड बनवा रहा है। साथ ही सहायता राशि देने की भी बात कह रहा है। इस योजना का लाभ पाने को पार्षद के पास पहुंचे तो वह दस रुपये में फार्म बेच रहा था। साथ ही फार्म भरकर जिला प्रशासन तक पहुंचाने की एवज में 100-100 रुपये मांगने लगा।
विरोध करने पर उसने भगा दिया। मामले की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं से लिखित में शिकायत लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इधर, जिलाधिकारी से भी मामले को अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक पार्षद के खिलाफ पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सत्यता का पता लगेगा, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संकट की इस घड़ी में मजबूरों से अवैध उगाही करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत करने वाली महिलाओं में इलाके की अनीता, सुनीता, मंजू, रेखा, चंद्रवती, मधु, पूजा आदि शामिल रहीं।