फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women prepairing bhagva flag

भगवा ध्वज तैयार करने में जुटीं महिलाएं

Fri, 31 Jul 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Women prepairing bhagva flag
भगवा ध्वज तैयार करती प्रतिभा कॉलोनी निवासी मालती देवी । - फोटो : CITY OFFICE
प्रतिभा कॉलोनी की मालती देवी सहित महानगर में महिलाएं भगवा ध्वज तैयार कर रही हैं। उनका उत्साह देखने लायक है। भूमि पूजन के दिन लोग अपने घरों पर दीपक जलाने के अतिरिक्त भगवा ध्वज भी लगाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, भाजपा सहित अन्य कई संगठनों के लोगों का उत्साह देखने लायक है। 5 अगस्त को पूरे शहर में दीपावली मनाने की तैयारी है। विहिप द्वारा घर-घर भगवा ध्वज लगाने की अपील की जा रही है। इससे उत्साहित होकर महिलाएं भगवा ध्वज बनाने में जुट गई हैं। मालती देवी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं और प्रभु श्रीराम में गहरी आस्था रखती हैं।
विज्ञापन

वह कहती हैं कि कम से कम लागत में अच्छा भगवा ध्वज लोगों को उपलब्ध कराना मकसद है। बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि कई लोगों को भगवा ध्वज बनाने का आर्डर दिया गया है। कल से कार्यालय पर उपलब्ध रहेगा। लागत मूल्य पर भगवा ध्वज दिया जाएगा। जिसके पास पैसे नहीं हैं, वह नि:शुल्क भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed