{"_id":"6a19ff8394e7cad002070c1f","slug":"women-pledge-to-make-the-village-ideal-by-2030-aligarh-news-c-2-1-ald1025-984978-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिलाओं ने 2030 तक गांव को आदर्श बनाने का लिया संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिलाओं ने 2030 तक गांव को आदर्श बनाने का लिया संकल्प लिया
विज्ञापन
टप्पल की ग्राम पंचायत दमुआका में शुक्रवार को ''ग्राम दृष्टि योजना'' के तहत एक बैठक महिलाओं ने की। इसमें ग्रामीण महिलाओं ने एकजुट होकर गांव की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि दमुआका को 2030 एक आदर्श और पूर्णतः विकसित गांव बनाने की कार्ययोजना तैयार की है।
संगठन की अध्यक्ष ओमकुमारी के यहां इस बैठक में गांव के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महिलाओं ने गांव की बुनियादी जरूरतों को रेखांकित किया। उन्होंने आगामी वर्षों के लिए एक ठोस रणनीति भी बनाई। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। 2030 के इस विकास दस्तावेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता दी गई है। स्वच्छता और महिला रोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बाल विकास को भी इस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। इस मौके पर ओमकुमारी संगठन की अध्यक्ष, ग्राम प्रधान ज्योति रानी निधि, शशी बाला, निधि, कमलेश, अंशुल, मीनू, अल्का, सरस्वती आदि मौजूद रहीं।