फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women observe Vat Savitri fast and pray for their husband's long life

Aligarh News: वट सावित्री व्रत रखकर महिलाओं ने की पति की लंबी आयु की कामना

Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Women observe Vat Savitri fast and pray for their husband's long life
बरगद के पेड़ की पूजा करतीं महिलाएं। संवाद 
महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। इसके बाद विधि विधान से पूजा कर पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि व संतान सुख की कामना की।
विज्ञापन

इस बार वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बनने पर यह पर्व खास है। महिलाओं के साथ कुछ पतियों ने भी इस व्रत को रखा। स्वामी पूर्णानंदपुरी ने बताया कि इसी दिन माता सावित्री के पतिव्रत धर्म और दृढ़ संकल्प से प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान के प्राण वापस किए थे। पंड़ित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि वट वृक्ष की सात परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटा जाता है। हर परिक्रमा पति की लंबी आयु के लिए होती है।
विज्ञापन

- दो साल से वट सावित्री व्रत को रख रही हूं। पति भी मेरे साथ इस व्रत को रखते हैं। मेरी सास ने इस व्रत की कथा को सुनाया था। - सोनाली सिंह, अवंतिका फेज -1
विज्ञापन
विज्ञापन

- परिवार में खुशहाली के लिए व्रत शुभ माना जाता है। इस व्र्रत को 11 साल से रह रही हूं। पति भी मेरे साथ इस व्रत को रखते हैं। - रोली, मान सरोवर
- वट सावित्री व्रत को रहते हुए 32 साल हो गए। शादी से ही इस व्रत को रख रही हूं। परिवार में खुशहाली के लिए यह व्रत बहुत जरूरी है। - राधा मिश्रा, कयामपुर मोड़।

- शादी के बाद से ही व्रत रख रही है। घर में शुरू से ही इस पूजा को किया जा रहा है। पूजा करने के बाद घर जाकर परिवार के साथ भोजन करती हूं। - राजेश्वरी शर्मा, श्याम वाटिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed